देश

भगवान की तुलना वाले धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रदीप मिश्रा बोले, ‘जब माफी…’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम को लेकर दिए गए बयान विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. अब मशहूर कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने बागेश्वर बाबा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

उन्नाव के बीघापुर में चल रही शिव महापुराण कथा में आस्था का महाकुंभ लगा है. बैसवारा की पवित्र भूमि पर हजारों शिवभक्त कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं. इस दौरान सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने हिंदू राष्ट्र, सनातन पर हमले और यूपी की सियासत पर बड़े बयान दिए. कथा वाचक प्रदीप मिश्रा बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

दरअसल, बीघापुर के गौरी गांव में पंडित प्रदीप की शिव महापुराण कथा आयोजित की जा रही है. बैसवारा की पवित्र भूमि, मां चंद्रिका देवी और मां गंगा के तट पर हुई इस कथा में हजारों माताएं और लाखों शिवभक्त शामिल हुए. ये क्षेत्र मूलतः शिव की भूमि है. उन्होंने आयोजक अरुण सिंह के परिश्रम की सराहना की और कहा कि हर भक्त एक लोटा जल चढ़ाए और पंचाक्षर मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप कर जीवन सार्थक करे.

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने दी प्रतिक्रिया

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान राम-कृष्ण को लेकर दिए गए बयान और सनातन पर हमले के सवाल पर उन्होंने कहा कि व्यासपीठ पर भाव के अनुसार कथा कही जाती है. जब माफी मांग ली गई तो बाबा की कृपा है. सभी सनातनी एक हैं, एकजुट होकर आगे बढ़ें.

पहले से हिंदू राष्ट्र था भारत- पंडित प्रदीप मिश्रा

हिंदू राष्ट्र के सवाल पर पं. मिश्रा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा भारत पहले से हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा. जहां मंदिरों में दीप जलते हैं, घंटा बजता है, गंगा-यमुना बहती हैं वो भूमि हिंदू राष्ट्र ही है. सील-ठप्पा लगना बाकी है. राजा भैया के बयान पर उन्होंने कहा कि योगी जी ने कहा है ‘बटोगे तो कटोगे’, इसलिए बंटना नहीं है.

युवाओं से उन्होंने अपील की है कि अच्छी एजुकेशन लें, माता-पिता की सेवा करें, क्योंकि माता-पिता से बड़ा कोई भगवान नहीं. 2027 में योगी सरकार के सवाल पर बोले – बाबा विश्वनाथ चाहेंगे तो जरूर आएगी. कुबेर धाम के लिए अरुण सिंह द्वारा दी गई जमीन पर जल्द प्रक्रिया शुरू होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!